अगर आपके घर में एलपीजी गैस का कनेक्शन है तो यह वीडियो आपके लिए बहुत इंपॉर्टेंट है। सरकार ने ईकेवाईसी को मैंडेटरी कर दिया है और अगर आपने अब तक ईकेवाईसी कंप्लीट नहीं किया तो आपकी सब्सिडी बंद हो सकती है। सिलेंडर बुक नहीं होगा और आपका गैस कनेक्शन भी कैंसिल हो सकता है। लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
इस post में मैं आपको तीनों एलपीजी गैस कंपनीज़ इंडियन गैस और एचपी गैस ईकेवाईसी का पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताऊंगी। शुरू करते हैं
भारत गैस से।
अगर आपका गैस कनेक्शन भारत गैस का है तो सबसे पहले आपको Play Store से B गैस का ऑफिशियल BPCL ऐप इंस्टॉल करना होगा। ऐप इंस्टॉल करने के बाद उसमें अपना मोबाइल नंबर डालिए। वही नंबर जो आपके एलपीजी कनेक्शन के साथ रजिस्टर्ड है। अब ओटीपी आएगा। उसको वेरीफाई करके एक फोर डिजिट पिन सेट करिए। लॉगिन करने के बाद अगर आपको कंप्लीट ईकेवाईसी का मैसेज दिखे तो समझ जाइए आपकी केवाईसी पेंडिंग है और तुरंत कंप्लीट करनी होगी।
ईकेवाईसी ऑप्शन पे क्लिक करिए। फिर एक और ओटीपी आएगा। उसे भी वेरीफाई कीजिए। अब आपको फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आधार फेस आरडी सर्विस नाम का एक अलग ऐप इंस्टॉल करना पड़ेगा। इस ऐप के थ्रू आपका फेस स्कैन होगा। कैमरा अलऊ करिए।
अपना चेहरा सही एंगल से दिखाइए और आंखों को हल्का सा ब्लिंक कीजिए। जैसे ही ग्रीन सर्कल आता है समझ लीजिए आपका स्कैन सक्सेसफुल हो गया है और तुरंत आपको मैसेज मिलेगा केवाईसी डन सक्सेसफुली। सेक्शन टू इंडेन गैस।
अब बात करते हैं इंडेन गैस की
इंडेन के यूज़र्स को Play Store से इंडियन ऑयल वन ऐप इंस्टॉल करना होगा। सबसे पहले आपको अपना अकाउंट बनाना होगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और नाम डालिए। ओटीपी वेरीफाई कीजिए और एक पासवर्ड सेट करके लॉगिन करिए। लॉगिन के बाद आपको अपना एलपीजी कनेक्शन लिंक करना होगा।
इसके लिए लिंक माय एलपीजी आईडी का ऑप्शन सेलेक्ट करिए। कंज्यूमर नंबर और एलपीजी आईडी डालिए जो आपको गैस पासबुक या स्लिप पे मिल जाएगी। ओटीपी वेरीफाई करते ही आपका गैस कनेक्शन ऐप से लिंक हो जाएगा। अब ऐप के प्रोफाइल सेक्शन में आपको रीकेवाईसी का ऑप्शन दिखेगा। वहां क्लिक करिए और बताए गए इंस्ट्रक्शंस फॉलो करिए।
फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आधार फेस आरडी एप इंस्टॉल करना होगा। कैमरा अलाउ करके फेस स्कैन करिए प्रॉपर लाइटिंग में और आंखों को ब्लिंक करिए। स्कैन जैसे ही सक्सेसफुल होता है स्क्रीन पर कंफर्मेशन मैसेज आएगा। केवाईसी रिक्वेस्ट सबमिटेड सक्सेसफुली और
अब चलते हैं एचपी गैस की तरफ
HP गैस के यूज़र्स को Play Store से HP ऐप इंस्टॉल करना है। ऐप ओपन करके सबसे पहले रजिस्टर करिए। मोबाइल नंबर डालिए। ओटीपी वेरीफाई करिए और बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ और पिन कोड भर दीजिए। फोर डिजिट लॉगिन पिन सेट करने के बाद अब आप ऐप में लॉगिन कर लीजिए। लॉग इन के बाद एलपीजी सेक्शन में आपको चेक करना है कि आपकी केवाईसी रिक्वायर्ड है या नहीं।
अगर केवाईसी इनफो रिक्वेस्ट का ऑप्शन आ रहा है तो उस पे क्लिक करिए। ऐप आपसे आधार फेस आरडी सर्विस ऐप डाउनलोड करने को कहेगा। ऐप इंस्टॉल करके वापस HP ऐप में आइए और कैप्चर फेस पे क्लिक करके अपना फेस स्कैन करिए। कैमरा अलऊ करिए, आंखें ब्लिंक कीजिए और ग्रीन सर्कल का वेट कीजिए।
जैसे ही स्कैन कंप्लीट होता है, आपको सक्सेस का मैसेज दिखाई देगा और इसके साथ ही आपकी एचपी गैस की केवाईसी भी सक्सेसफुली कंप्लीट हो जाएगी। सो दोस्तों भारत गैस हो, इंडियन हो या एचपी तीनों गैस कंपनीज ने ईकेवाईसी को जरूरी कर दिया है। और आपने देखा पूरा प्रोसेस कितना सिंपल है। ना एजेंसी जाना, ना लाइन लगाना।
बस मोबाइल उठाइए, ऐप इंस्टॉल कीजिए और दो मिनट में अपना केवाईसी घर बैठे कंप्लीट कीजिए। अगर आपको प्रोसेस समझ नहीं आ रहा या कहीं दिक्कत आ रही है तो चिंता की कोई बात नहीं। अब हम यानी जागरूक भारत करेंगे आपकी फुल मदद। हमारे एक्सपर्ट्स आपसे पर्सनली कॉल पर बात करेंगे और स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस समझाएंगे। ना गैस एजेंसी जाने की जरूरत ना लाइन में लगने की। इंडेन, भारत गैस, एचपी गैस सभी कनेक्शंस के लिए।